Dhanbad:पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार 20 जनवरी 2024 को वेंडर दिवस के उपलक्ष्य में धनबाद शहर स्तरीय फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष भगवान दास शर्मा के नेतृत्व में हजारों हजार की संख्या में धनबाद के हर क्षेत्र से वेंडर लीडर के अगुवाई में 10:00 गोल्फ ग्राउंड मैदान में एकत्रित हुए। जहां से पैदल मार्च करते हुए हटिया मोड होते हुए रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय 9 सूत्री मांग के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया गया। धरना का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भगवान दास शर्मा एवं संचालन कौशिक विद ने किया।सभा को संबोधित बिग बाजार के वेंडर लीडर जीतू कुमार व अशोक महतो, सरायढेला से गोपाल प्रसाद, पुलिस लाइन से रामनारायण महतो व प्रदीप रूज, हीरापुर से नरेश कुमार, एसएसएलएनटी मार्केट से महेश कुमार व जनार्दन ठाकुर, बस स्टेशन क्षेत्र से कमल साहू, स्टेशन रोड से राजू कुमार ताती व दिनेश प्रसाद, पुराना बाजार से गोपाल रंजन घोष,जोड़ाफाटक से प्रमिला देवी, फूसबंगाल से राजकुमार मौर्य, कतरास से नौशाद आलम, केंदुआ बाजार से सुनीता देवी व लक्ष्मी देवी, कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन से गीता देवी, यमुना विश्वकर्मा व राजू मालाकार, लोको बाजार से पंकज कुमार, ड़िगवाड़िह मार्केट से संदीप कुमार, झारिया मार्केट से गौरव कुमार, बैंक मोड़ से शिवदयाल प्रसाद आदि वेंडर लीडर ने अपनी-अपनी क्षेत्र का समस्या विस्तार पूर्वक रखा। सभी क्षेत्र के वेंडर लीडर अपनी 9 सूत्री मांग को समर्थन कर प्रकाश डाला। सभा अध्यक्ष भगवान दास शर्मा ने अपनी संबोधन में कहा कि भारत सरकार वेंडर एक्ट जो स्ट्रीट वेंडर (आजीविका का संरक्षण एवं रोजगार का भी विनियम अधिनियम)2014 एक्ट जो वेंडर के लिए भारत सरकार बनाया है उसे एक्ट के तहत नगर निगम कहीं भी काम नहीं कर रही है। इस एक्ट को बनने से स्ट्रीट वेंडर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे थे लेकिन एक्ट को दुरुपयोग सरकार के मुलाजिम ही अपनी स्वार्थ में लिप्त होकर अनदेखी कर रहे हैं। सरकारी पैसे का लूट दोनों हाथों से रात दिन कर रहे हैं। जिसके कारण वेंडर का हक मारा जा रहा है।वेंडर रात दिन प्रताड़ित हो रहे हैं। आज सभी राज्य के अधिकांश जगह में टीवीसी कमेटी को नगर निगम के पदाधिकारियों के द्वारा साजिश के तहत भंग कर दिया गया है और वेंडर का अधिकार से वंचित कर अपनी तानाशाही रवैया अधिकारी चला रहे हैं। सरकारी राजस्व का लूट कर वेंडर का विकास का काम एक भी जगह में नहीं हो रहा है।अधिकारी बड़े-बड़े मॉल वाले से मिलकर वेंडरो को परेशान किया जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर वेंडर को चालान काटा जा रहा है।तमाम ज्वलन्त समस्या को लेकर शनिवार को संघ ने 9 सूत्री मांग नगर आयुक्त को मंच के माध्यम से सौपी गई है। इन 9 सूत्री मांग को अभिलंब नगर निगम या संबंधित पदाधिकारी नहीं मानते हैं तो अगली लड़ाई आर पार की होगी। वेंडर पूरे देश में जाग गई है प्रशासन और सरकार की मनमानी नहीं चलेगी हमें भी जीने का और रोजगार चलाने का मौलिक अधिकार है हम अतिक्रमणकारियों नहीं है हम अतिक्रमणकारि नहीं है स्वरोजगारी है।







