Dhanbad: रविवार को कांग्रेस टुंडी प्रखण्ड और पूर्वी टुंडी प्रखण्ड द्वारा संयुक्त बैठक कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा टुंडी डाक बंगला परिसर में किया। जिसमें मुख्य अतिथि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह उपस्थित थें। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा धनबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगा।श्री सिंह ने कहा राहुल गांधी का धनबाद आगमन से धनबाद लोकसभा के अंतर्गत कार्यकताओ का मनोबल उंचा होगा । उन्होने कहा धनबाद लोक सभा और विधान सभा चुनाव के लिए न्याय यात्रा कांग्रेस को ताकत देगी । भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी लोगो की मन की बात सुनने निकले हैं। आगामी फरवरी महीने के प्रथम सप्ताह में राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया अगामी फरवरी माहिना में राहुल गांधी का यात्रा टुंडी प्रखण्ड होकर भारत जोड़ो यात्रा गुजरेगा जिसका जोरदार स्वागत अभिनंदन करने के लिए पंचायत गांव,बुथ स्तर पर करने के लिए टुंडी प्रखण्ड ,और पूर्वी टुंडी प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह द्वार निर्देश दिया गया कि पुरा संगठन के कार्यकताओ द्वारा जोर शोर से पूरी ताकत के साथ स्वागत अभिनंदन करना है टुंडी प्रखण्ड के लिए ऐतिहासिक फल होगा जिसमें किसी तरह का कोई कमी नहीं होना चाहिए इसके लिए उन्हें टुंडी प्रखण्ड ,पूर्वी टुंडी प्रखण्ड को 11 सदस्यो का तैयारी टीम बनाने का निर्देश दिया है।बैठक की अध्यक्ष आनंद मोदक ने किया संचालन जोगेश रजक ने किया। मुख्य जिला उपाध्यक्ष बकील वाउरी, बाबू अंसारी, निशा सिंह, अरशद कलीम,परवीन जयसवाल, सरिता देवी, पूर्णी देवी, उज्जवल, राहुल सिंह, संजय सिंह, इलियास, अंसारी रजाउद्दीन अंसारी,गयासुद्दीन, मुकेश दास, जादू रविदास, गोपी रविदास तपन मोदक जुल्फिकार अंसारी पंकज मोदक सिद्दीकी अंसारी कालू दास एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







