Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धनबाद आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

khabar24 by khabar24
January 29, 2024
in Uncategorized, धनबाद
0
प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धनबाद आगमन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Dhanbad: 4 फरवरी को जिले में सभी कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु पदाधिकारियों के बीच किया गया कार्यों का आवंटन सोमवार दिनांक 29 जनवरी 2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन की अध्यक्षता में 4 फरवरी को धनबाद जिला में माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के धनबाद आगमन की तैयारियों को लेकर बैठक की गई।

उपायुक्त ने बताया कि 4 फरवरी को धनबाद जिला में माननीय प्रधानमंत्री के दो कार्यक्रम हैं। एक कार्यक्रम हर्ल सिंदरी में होनी है, वहीं दूसरी कार्यक्रम बरवाअड्डा हवाईअड्डा में प्रायोजित है। वही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी कार्यक्रम 4 फरवरी को गोल्फ ग्राउंड में प्रायोजित है। साथ हीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा 4 फरवरी को ही धनबाद में होनी है। इसके अलावा 4 फरवरी को जेएसएससी की परीक्षा भी है।इन सभी वीआईपी गतिविधियों को लेकर उपायुक्त ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी पदाधिकारियों के बीच कार्यों का आवंटन किया। सभी कार्यक्रम हेतु नोडल पदाधिकारियों की टैगिंग उपायुक्त द्वारा की गई।।

हर्ल कारखाना में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हेतु उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। वहीं बरवाअड्डा हवाईअड्डा में प्रधानमंत्री के जनसभा कार्यक्रम हेतु एलआरडीसी सतीश चंद्रा को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के न्याय यात्रा हेतु नगर आयुक्त रविराज शर्मा को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम हेतु डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही जेएसएससी परीक्षा हेतु एडीएम (विधि व्यवस्था) कमलाकांत गुप्ता को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इन सभी कार्यक्रम हेतु कंट्रोल रूम का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए अपर समाहर्ता विनोद कुमार को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी हैलीपेड को ससमय दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सभी अप्रोच रोड की मरम्मती करने हेतु आरसीडी के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। शहर की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण हेतु नगर निगम के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु भी उपायुक्त ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिथियों के ठहराव की व्यवस्था, पीएमओ ऑफिस की व्यवस्था, स्टेज की व्यवस्था, क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था, गाड़ियों की व्यवस्था, रूट चार्ट, मीडिया मैनेजमेंट समेत हर छोटे-छोटे कार्यों की डिटेलिंग हेतु उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त वरुण रंजन, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, डीसीएलआर सतीश चंद्रा, डायरेक्टर डीआरडीए मुमताज अली अहमद, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलकांत गुप्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला खनन पदाधिकारी मिहिर सलकर, सहायक श्रम आयुक्त रंजीत कुमार, नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, सहायक नगर आयुक्त संतोषिनी मुर्मू समेत कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रह

Previous Post

एडमिट कार्ड की त्रुटि को लेकर एग्जाम कंट्रोलर से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल

Next Post

किंग्स वॉरिअर और 99 ग्रुप की टीम मीडिया कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में

khabar24

khabar24

Next Post
किंग्स वॉरिअर और 99 ग्रुप की टीम मीडिया कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में

किंग्स वॉरिअर और 99 ग्रुप की टीम मीडिया कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English