Dhanbad: मंगलवार को झारखंड विधानसभा की याचिका समिति के सदस्यों ने धनबाद जिला के पदाधिकारियों के साथ परिसदन भवन में बैठक की। विधायक लंबोदर महतो एवं माननीय विधायक श्रीमती नीरा यादव ने इस बैठक में कई याचिकाओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति द्वारा पैक्स से संबंधित याचिका, बीसीसीएल से संबंधित याचिका, रेलवे में अनुकंपा पर नियुक्ति से संबंधित याचिका, रतन बिहार होटल में नौकरी से संबंधित याचिका, एसएनएमएमसीएच अस्पताल के बाउंड्रीवाल से संबंधित याचिका, झारखंड आंदोलनकारी के पेंशन से संबंधित याचिका, रैयती जमीन पर अतिक्रमण से संबंधित याचिका समेत कई याचिकाओं पर संबंधित पदाधिकारियों से जवाब मांगे गए।
पदाधिकारियों द्वारा कई याचिकाओं पर संतोषजनक जवाब नही दिए गए इस दौरान कई मामलों का निष्पादन भी किया गया। साथ ही कुछ मामलों पर समिति के सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों को निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में विधायक लंबोदर महतो, विधायक नीरा यादव, अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, एडीएम विधि व्यवस्था कमलाकांत गुप्ता, डीआरडीए निदेशक मुमताज अली अहमद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप शुक्ला, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहें।







