Jharkhand: झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे इन्हे महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इधर, ईडी की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दियाहै। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इधर ईडी ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके बाद वे हाई कोर्ट में रिट पिटिशन भी दायर किया गया है जिन्हे गुरुवार सुबह 10 बजे का समय दिया गया है।
हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे और चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता मानते हुए मुख्यमंत्री पद के शपथ दिलाने का समय मांगा गया। राजभवन से बाहर निकलकर जेएमएम, कांग्रेस राजद के विधायक ने कहा कि हमने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल से मांग की है कि विधायक बाहर खड़े हैं, चाहें तो गिनती कर लें। इस पर राज्यपाल ने कहा कि पत्र पढ़ रहा हूं। बुलावा जल्द भेजूंगा। बता दे की 7 अधिकारियों की टीम दोपहर को सीएम हाउस पहुंची थी। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे सोरेन से पूछताछ की थी। पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल तक के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।







