Dhanbad: हर वर्ष की भांति इस वर्ष की 2 फरबरी को टीम अभिषेक की ओर से झरिया के एना कोलियरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर अभिषेक सिंह ने कहा कि हमारा मकसद युवाओं के बीच समाज से जोड़ना है, हमारे संस्थान के सदस्य कोरोना काल सहित कई अवसर पर समाज सेवा में खड़े रहते है यही भावना हमें अन्य लोगों में फैलाना है कहा हमने ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से 50 यूनिट रक्त की व्यवस्था की है और हमें उम्मीद है कि शिविर में इससे ज्यादा यूनिट रक्त की व्यवस्था कर लेंगे, रक्तदान शिविर और रक्तदान संरक्षण का कार्य एशियन जालान हॉस्पिटल की ओर से किया जाएगा,इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भी व्यक्ति रक्त देंगे हम उन्हें पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पौधा उपहार स्वरूप देंगे,आज के दौर में युवा सामाजिक कार्यों से दूर हो रहे है हमारा प्रयास है कि इस तरह के आयोजन के साथ हम अपनी भारतीय संस्कृति को जीवंत रख सकते हैं संस्था में रणधीर सिंह,विक्रम सिंह,मनोज यादव,शुभम चौबे, अनिकेत सेनगुप्ता,रवि,शिवम,राहुल, दीपक ,छोटू,रोहित आदि सक्रिय है







