Dhanbad: झारखंड में नई सरकार और नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो गई है. चंपई सोरेन ने नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसके अलावा, कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है. नई सरकार को 10 दिन में बहुमत साबित करना होगा. वहीं, सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को दो दिन के लिए हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है. इन विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से भेजा रहा है. सभी विधायक एयरपोर्ट पहुंच गए हैं. बस कुछ ही देर में वे हैदराबाद के लिए निकल जाएंगे.







