Dhanbad: शुक्रवार को तोपचांची प्रखंड अंतर्गत तोपचांची प्रखंड के मुख्य द्वार पर एकदिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया गया।यह प्रदर्शन अबुवा आवास में भ्रष्टाचार को लेकर किया गया।अबुआ आवास का सूची का चयन गलत लाभुको का किया गया है। सूची में नाम वैसे लोगों का है,जो अर्हता को पूरा नहीं करता है।धनबाद जिला के सभी प्रखंडों का सूची मनमाना तरीका से बनाया गया है।इस धारणा का नेतृत्व जिला परिषद की उपाध्यक्ष सरिता देवी ने किया।कार्यक्रम का संचालन सदानंद महतो ने किया।इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि यह सूची कार्यालय में बैठकर बनाया गया है।यह सूची ग्रामसभा में बनता तो गरीबों को मिलता, वहीं सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने कहा कि 70% सूची अवैध तरीके से बनाए गए हैं।जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि अबुआ आवास गरीबों का योजना है,लेकिन सूचीबद्ध संपन्न लोगों का किया गया है।सभा को संबोधन करने में सदानंद महतो, सरयू प्रसाद महतो,बिंदेश्वर प्रसाद महतो,भवानी महतो,विनोद सिंह, उषा कुमारी,आशा देवी,रेशमी देवी,अजीत कुमार महतो,दीपू तिवारी,खूबलाल दास,परमेश्वर महतो,उषा देवी,मंजू मंझियान, विश्वनाथ कुमार,प्रदीप कुमार, कंचन देवी आदि सैकड़ो लोग मौजूद थे।







