Dhanbad : झरिया एना कोलियरी के समीप भाजपा युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य अभिषेक सिंह के द्वारा टीम अभिषेक की ओर से ब्लड डोनेट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ब्लड डोनेट किया। जिस तरह से धनबाद के अस्पतालो में बल्ड की कमी है ऐसे में ये सराहनीय आयोजन है।
इसे लेकर अभिषेक सिंह ने बताया की हम अपने जन्मदिन पर 7 वर्षो से बल्ड डोनेट कैम्प लगाते है जिसमे खास कर युवा को जागरूक कर बल्ड डोनेट के लिए प्रेरित किया जाता है। आज कुल 86 यूनिट बल्ड डोनेट किया गया। धनबाद जालान अस्पताल की टीम के द्वारा कैम्प लगाया गया टीम के सुधीर पाण्डेय ने बताया की हमलोग जलन अस्पताल से है टीम अभिषेक के द्वारा कैम्प लगाया गया है, कहा की बल्ड डोनेट से डरने की जरूरत नहीं है कोई भी हर तीन महीने बाद बल्ड डिनेट कर सकता है।







