Ranchi : राजधानी रांची के कोकर और बरियातु में आज ED ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद और जमीन कारोबारी रमेश गोप के यहां छापेमारी की। मंगलवार यानी 13 फरवरी को राजधानी रांची के कुछ इलाकों में ED की पहुंचने की खबर जैसे ही मनी लांड्रिंग के आरोपियों को लगी कइयों के चेहरे की मुस्कान गायब हो गई। जानकारी के मुताबिक ED की टीम कोकर और अशोक नगर इलाके में छापामारी कर रही है।
आप को बताते चले की कोकर के अयोध्यापुरी में जमीन के कारोबारी रमेश गोप के यहां भी ED ने दस्तक दी है। रमेश गोप बड़गाई अंचल के CI भानु प्रताप प्रसाद के करीबी बताए जाते हैं। इसके अलावे ED ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद के यहां भी ED की छापेमारी जारी है। अभिषेक प्रसाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बेहद करीबी है।ED की छापेमारी को लेकर जितनी मुंह उतनी बात हो रही है।लेकिन अंदेशा है की ED की टीम जमीन घोटाला की जांच के लिए छापेमारी कर रही है।
बता दें कि जमीन घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के जिस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। वह जमीन बड़गाई अंचल की ही है। बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन के मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है।
बड़गाईं अंचल की 8.5 एकड़ जमीन मामले में राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद भी ED की गिरफ्त में हैं। भानु को आज ED ने रिमांड पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया गया है।अनुमान है की ED न्यायालय से एक बार फिर उनकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है।







