Dhanbad : कतरास लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत जेनरल स्टोर के समीप मुख्य सड़क पर एक बार फिर रफ्तार का कहर देंखने को मिला। तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से आकर्षित लोगों ने धनबाद – कतरास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया इसके बाद लोयाबाद कतरास सहित कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान आक्रोशित लोग और पुलिस में कहा सुनी होने लगी जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया और सड़क जाम से मुक्त करवाया । वही बाइक सवार मृतक की पहचान लोयाबाद 7 नंबर निवासी 27 वर्षीये रवि भुइँया के रूप में हुई है। बताया गया की मृतक चेन्नई में काम करता था,जो मंगलवार को ही अपने घर लौटा था। शाम में घर से बांसजोडा की ओर जा रहा था तभी सड़क हादसे का शिकार हो गया।







