Dhanbad : झरिया में व्याप्त वायु प्रदूषण के खिलाफ झरिया मेन रोड देशबंधु सिनेमा के समीप पर्यावरण संरक्षण हेतु सत्याग्रह आंदोलन के तहत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों के द्वारा 24 घंटे धरना में बैठे, इससे पहले जुलुश भी निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मनोज सिंह ने किया. जबकि संचलान अखलाक अहमद ने किया। धरना पर बैठे लोगो ने कहा कि बीसीसीएल द्वारा मानक के विरुद्ध चलाये जा रहे आउटसोर्सिंग से कोयला खनन से वायु प्रदूषण हो रहा है। ओबी डंप से पूरे सहर में डस्ट उड़ता रहता है।

ग्रीन लाइफ के संयोजक डॉ. मनोज सिंह ने कहा कि वायु प्रदूषण के कारण झरिया के बच्चे तनाव में जी रहे हैं। प्रदूषण बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा है. वायु प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि अजन्मे बच्चे भी शिकार हो रहे हैं और इनका हत्यारा बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कम्पनी है झरिया के लोग आउटसोर्सिंग के धूल कण से परेशान हैं। गर्भवती महिलाओं के शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो रही है और प्रभावित हो कर गर्भस्थ शिशु दिव्यांगता के शिकार हो रहे हैं।
यूथ कोंसेफ्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने कहा कि झरिया के प्रतिदिन कोयला डस्ट युक्त हवा सांस ले रहा जिससे फेफड़े की बीमारी हो रही है। साथ ही कहा की झरिया कतरास मोड़, ऊपर कुलही, जामाडोबा अन्य घनी आबादी क्षेत्रों में हाईवा का परिचालन पूर्ण रूप से बंद होना चाहिए, आए दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो रही हैं. विगत दिनों से झरिया कतरास मोड़ से हाईवा का परिचालन बंद था जिससे चालू कराने को लेकर जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधि लगे हुए थे. ऐसे लोगो को सत्याग्रह के माध्यम से बहिष्कार करेंगे।







