Dhanbad: सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर शमशान रोड में एक पेड़ पर एक पक्षी फंस गई जानकारी एनिमल वेल्फेयर बोर्ड के राणा प्रताप को मिली ।राणा प्रताप मौके पर पहुंचे देखा यूकेलिप्टस पेड़ के उपरी हिस्से की डाली में करीब 90 फिट की ऊंचाई पर परिंदा उल्टा लटका हुआ था।जिसके कारण उसकी सही जानकारी नही मिल रही थी। ड्रोन कैमरे की मदद से उसकी सही स्थिति की जानकारी मिल सकी।परिंदा जिंदा था।पहले दिन परिंदे को बचाने की रेस्क्यू शुरू की गई।लेकिन शाम ढलने के बाद अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद करना पड़ा।दूसरे दिन रेस्क्यू शुरू हुआ।90 फिट की ऊंचाई से उसे निकालना आसान काम नही था।पतंग उड़ाने वाली वह चाइनीज धागा में फंसा हुआ था।

एनिमल वेल्फेयर बोर्ड के राणा प्रताप ने फायर ब्रिगेड से संपर्क किया।लेकिन इतनी ऊंचाई तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड के पास साधन नही है।जिसके बाद डीएफओ विकास पालीवाल से संपर्क किया गया।जानकारी मिलने के बाद डीएफओ ने नगर आयुक्त रविराज शर्मा से संपर्क कर स्काई क्रेन उपलब्ध करवाया गया।इसके साथ ही फॉरेस्टर सोनू मंडल और यमुना कुमार को भी घटना स्थल पर डीएफओ के द्वारा भेजा गया।

24 घंटे बाद फिर से रेस्क्यू शुरू हुई।स्काई ट्रेन भी परिंदे के फंसे वाले स्थान तक नही पहुंच था।फिर बांस का सहरा लिया।और चार घंटे की रेस्क्यू के बाद आखिरकार सफलता मिली।अंततः पेड़ में फंसे हुए परिंदा को छुड़ा लिया गया।धागा से छूटते ही परिंदा आसमानों में उड़ गया।जिसके बाद रेस्क्यू में लगे लोगों में खुशी का ठिकाना ना रहा। खास बात ये भी देखने को मिली की जब पंक्षी फांसी हुई थी तब कई परिंदे आसमान में चक्कर लगा रहे थे और उसे निकलने का प्रयास भी कर रहे थे जिसे देख लोगो को आश्चर्य भी हो रहा था।







