Bokaro : बोकारो में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवकों डूबने से मौत हो गई। घटना बोकारो के चास थाना क्षेत्र के महावीर चौक स्थित गोराई बांध की है। युवक को सुनते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल चास स्थित के एम मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनो युवकों को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद लोगो में कोहराम मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगो और परिजनों की अस्पताल में भिड़ लग गई। घटना के बाद मौजूद लोगो की आंखें नम हो गई।
बताते चले की चास थाना क्षेत्र के रहनेवाले राज स्वर्णकार और शिबू स्वर्णकार अपने दोस्तो के साथ सरस्वती पूजा की मूर्ति को विसर्जन करने के लिए चास के ही गोराई बांध नामक तालाब में गया। जहां मूर्ति विसर्जन करने के दौरान गढ़े में दोनो युवकों का पैर फंस गया और अत्यधिक पानी होने के चलते दोनों डूब गए।
जैसे ही आसपास के लोगो को इसके जानकारी हुई, सभी तालाब में कूद युवकों को बचाने लगे, उसके बाद दोनो को बाहर निकाल आनन फानन में दोनो को केएम मेमोरियल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद तो पूरे अस्पताल में कोहराम सा मच गया, पूरे अस्पताल चीत्कार से गुंज उठा। लोग कुछ समझ नहीं पा रहे थे की कुछ ही पलों में यह क्या हो गया। वही दोनो के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।







