Ranchi : कांग्रेस के नाराज विधायक आलाकमान से मिलने दिल्ली पंहुच गए, ये लोग कांग्रेस कोटे से बने मंत्री को बदलने की मांग कर रहे हैं। विधायकों का कहना है कि पुराने मंत्री जनता से किए वादे पर खरे नहीं उतरे है इनकी इन्हे बदलकर दूसरे विधायक को मौका मिलना चाहिए। इन नाराज विद्यायकों को लेकर कांग्रेस के अंदर का भूचाल मचा हुआ है। शनिवार देर शाम नाराज आठ कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना हो गए। विधायकों का कहना था कि वह अब सीधे आलाकमान से बात करेंगे। 4 साल तक हमने मंत्रियों के काम को देख लिया, अब नहीं झेल सकते चारो मंत्री को बदलना चाहते

इस बीच कांग्रेस कोटे से दोबारा स्वास्थ्य मंत्री बने बन्ना गुप्ता ने अपने नाराज कांग्रेस विधायकों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस में इंटरनल डेमोक्रेसी है, हर एक को अपनी बात रखने कि आजादी है। जब उनसे पूछा गया की आप पर आरोप है की आप फोन नहीं उठाते, अधिकारी बात नही सुनते लेकिन उन्होंने अपनी और विधायको के नाराजगी पर ज्यादा तो नहीं बोला, बोले परिवार में भाई-भाई के बीच नाराजगी होती है, लेकिन बाद में वह मिल ही जाते हैं।

इस दौरान कांग्रेस के नाराज विधायकों को मनाने सरकार में कैबिनेट मंत्री बसंत सोरेन भी पहुंचे। लेकिन बात नहीं बन पाई। बसंत सोरेन ने मीडिया से कहा कि विधायकों को कुछ शंका थी, उसे दूर कर लिया गया है। सारे विधायक सरकार के साथ हैं। इधर विधायकों ने रवाना होने से पहले कहा कि आगे की रणनीति बाद में तय होगी। आलाकमान को हम अपनी भावना बताएंगे।







