Chatra : सुप्रसिद्ध चतरा मां भद्रकाली मंदिर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का आज से आगाज हो जाएगा। जिसमे मुख्य रूप से राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता,सांसद सुनील कुमार सिंह व सिमरिया विधायक किसुन दास के आलावे अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रहेगें। महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप देने में जिला प्रशासन जोर सोर से जुटी है।

वहीं महोत्सव के दौरान सुरक्षा के भी कड़े इंतेजामात किये गये हैं। महोत्सव 19 फरवरी से लेकर 21 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज दोपहर के 1 बजे हेलीकॉप्टर से इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित महोत्सव स्थल में पहुंचेंगे। महोत्सव में बॉलीवुड भोजपुरी और नागपुरी के अलावे कई नामचीन कलाकार अपना जलवा बिखरने के लिए पहुंचेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चतरा डीसी अब्बू इमरान ने बताया कि इटखोरी महोत्सव का इस बार दसवां वर्षगांठ है। महोत्सव के दसवें वर्षगांठ को भव्य रूप देने में जिला प्रशासन पूरी लगन से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इटखोरी महोत्सव जिले वासियों के लिए न सिर्फ शान है बल्कि पूरे देश भर में पहचान दिलाता है।







