Dhanbad : छीनतई का नया तरीका…. शहर के बीचो-बीच कला भवन के समीप मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे 2.50 लाख रुपए की छीनतई की घटना को अंजाम दिया गया। धनबाद ऑफीसर कॉलोनी की रहने महिला बैंक से पैसे निकालकर स्कूटी से जा रही थी तभी बाइक सवार दो अपराधी महिला को कहा की आपकी चुन्नी टायर में फांसी है का झांसा देकर रुकवाया और बैग में रखे पैसे अपराधी लेकर फरार हो गया। जिसकी सूचना परिवार के लोगो ने सदर थाना को दी सूचना पर पुलिस बैंक और घटना स्थल के आस पास के सीसीटीवी देखने में जुट गई है।
वही घटना की जानकारी देते हुए परिवार के सदस्य ने बताया कि घर पर पिछले दिन सोमवार को शादी थी जो की पूरी होने के बाद आज गाजे, बाजे टेंट वाले और अन्य लोगों को पैसे देने थे जिसे लेकर वे धनबाद स्टेट बैंक से ढ़ाई लाख रुपए नगद निकलकर घर जा रही थी। जिस दरमियां कला भवन के समीप महिला प्रीति कुमारी से बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा झांसा देकर छीनतई किया, किसकी लिखित शिकायत धनबाद थाना में दी गई है।







