Dhanbad : उत्पाद विभाग की टीम ने महुदा में छापामारी कर भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब जब्त किया है.छापामारी में कुल 198 लीटर शराब बरामद किया गया है जिसका बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख है। विभाग को सूचना मिली थी कि महुदा के छोटी महतो नामक व्यक्ति के आवास में नकली विदेशी शराब निर्माण का कारोबार चल रहा है जिसको लेकर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की।
हलांकी छापेमारी की भनक के बाद छोटू महतो भागने में कामयाब रहा,वही उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया की उसके बंद आवास का ताला तोड कर छानबीन की गयी जिसमें छत के छोटे से मुहाने में बाइस पेंटी नक्सली शराब रखा हुआ था साथ ही कई ब्रांड का रेपर और बोतल मिला जिसे उत्पाद विभाग ने जप्त कर लिया।







