Dhanbad: एनसीसी 36 झारखंड बटालियन के द्वारा धनबाद के समावेशी पदाधिकारी सेना मंडल से कर्नल संजय कंडवाल द्वारा निर्देशित पीके राय मेमोरियल कॉलेज, गुरु नानक कॉलेज एवं पी अकैडमी धनबाद के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा फाइलेरिया की दवा सभी को खाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा इसके बचाव के उपाय हेतु जागरूक लाने के लिए रैली निकाली गई ईयरली कंबाइंड बिल्डिंग से शुरू होकर एस एस एल एन टी वूमेंस कॉलेज, रणधीर वर्मा चौक, सदर अस्पताल एवं कोर्ट मोड होते हुए पुन:कंबाइंड बिल्डिंग के पास से समापन हुआ। इस जागरूकता अभियान में पीके राय कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी कैप्टन संजय कुमार सिंह, सहायक जगबंधु रवानी, 36 झारखंड बटालियन के पदाधिकारी सूबेदार मेजर रामकुमार सिंह एवं एनसीसी के प्रशिक्षण अधिकारी एवं धनबाद के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजो के 170 एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।







