Dhanbad : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी जनसंपर्क अभियान चल रही है. इसको लेकर बी पॉलिटेक्निक, बिजली कॉलोनी, बाबूडीह, वार्ड संख्या 20 में यह जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को बैठक हुई।जिसमें काफी संख्या में महिलाओं का जुटान होने का दावा किया गया है।बैठक का नेतृत्व करते हुए धनबाद नगर महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा की कांग्रेस एक पुरानी और विश्वसनीय पार्टी है।राष्ट्रहित में इसके कई उदाहरण है मसलन बड़े-बड़े उद्योग कल कारखाने खोलना सहित कोलियारियों का राष्ट्रीयकरण तथा जीव कोपार्जन के हित में जनहित में किए गए विभिन्न कार्य तथा रोजगार की व्यवस्था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार के कारण महंगाई आसमान छू रही है तथा केंद्र सरकार हाथ पैर हाथ भर बैठी है. उन्होंने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में देश की जनता केंद्र की भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का काम करेगी।मौके पर महिला कांग्रेस की सीमा पांडेय,बिंदु देवी, प्रमिला देवी, खुशबू कुमार, मीना देवी, मंजू देवी, रिंकू देवी, संतोषी देवी, मीरा देवी, सोनू देवी, कांति देवी ,उषा देवी तथा चिंता देवी सहित अन्य महिलाएं शामिल थी।







