Dhanbad: इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया धनबाद इकाई के द्वारा कमिटी बनाया गया जिसमे राहुल सुरेका, अध्यक्ष जबकि शशांक शेखर जयसवाल सचिव चुने गए जिसे लेकर गुरुवार को न्यू मार्केट में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमे मीडिया से बात करते हुए राहुल सुरेका ने कहा कि धनबाद में सीनियर और जूनियर सीए को जोड़ा जाएगा साथ कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पहले क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मार्च 2024 से शुरू होगा। यह क्रिकेट बीसीसीएल के वाशरी डिवीजन के ग्राउंड में होगा। इसके अलावा होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसी मौके पर जीएसटी पर एक सेमिनार का भी आयोजन किया जायेगा जिसमें सीए ललित झुनझुनवाला जीएसटी में आ रही चुनौतियां,जीएसटी में आ रही सारी बाधाओं व कानूनी उलझनों पर विस्तृत जानकारी देंगे।







