Dhanbad : अस्पताल का बकाया किराया 15 लाख रुपया नही मिलने पर प्रॉपर्टी मालिक व किरायेदार – अस्पताल संचालक के बीच विवाद के बाद अस्पताल गेट पर ताला जड़ दिया गया, जिसके बाद दोनो के बीच नोक झोंक हुआ पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को थाने ले गई।

मामला धनबाद थाना क्षेत्र के ज्ञान मुखर्जी रोड की है जहां डॉक्टर मनोज कुमार के द्वारा सिटी अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। लेकिन किराया नही दे रहा था। जब अस्पताल में कोई मरीज नही था तो प्रॉपर्टी मालिक राम ध्वजा पांडेय ने अस्पताल के गेट पर ताला बंद कर दिया। बताया जाता है की किराया को लेकर दोनों के बीच पूर्व से ही विवाद है

राम ध्वजा का कहना है कि डॉ. किराया देने में हमेशा ही टाल मटोल करता है अब तक किराया पूरा 15 लाख बकाया हो चुका है पर डॉ. किराया देने को राजी नही है। ऐसे में आज मजबूरन अस्पताल में ताला जड़ना पड़ा। मकान मालिक का आरोप है कि पुलिस ने भी उल्टे डॉक्टर के बजाय उनके और उनके परिवार के साथ – साथ पड़ोसियों के साथ भी अभद्र व्यवहार की पुलिस पर धक्का मुक्की करने व जबरन अस्पताल में जड़ा ताला खुलवाने का आरोप लगाया है।
मौके पर पहुंचे सदर थाना की पुलिस ने कहा विवाद काफी बढ़ता देख ताला खिलवाया गया अब थाने में आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।







