Dhanbad : पथ विक्रेता समनव्य समिति एवं रोड साइड विक्रेताओ ने एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय की प्राचार्य को शुक्रवार को पत्र सौंपने पहुंचे जहां प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने पत्र स्वीकार करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद ये लोग नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे।
पथ विक्रेता समनव्य समिति के संयोजक श्यामल मजूमदार ने कह की फुटपाथ विक्रेता विगत 40 वर्षों से लूबी सर्कुलर रोड राजीव पथ में स्थित SSLNT महिला महा विद्यालय के नजदीक ठेले पर फास्ट फूड विक्रेताओं के द्वारा दुकान लगाया जाता है जिसे नगर निगम के द्वारा नानी के लिए दबाव बनाया जा रहा है वही इस समस्या को लेकर नगर निगम अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि से एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य के द्वारा कंप्लेंट के बाद ही यहां से ठेलो को हटाने का काम किया जा रहा है ।अब शहर के सभी फुटपाथ विक्रेताओं के साथ मिलकर SSLNT महिला महाविद्यालय और नगर निगम के बाहर उग्र धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।







