Dhanbad: भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में आज जिला पदाधिकाररियो की एक बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। यह किसी परिवार, जाति या वर्ग विशेष की पार्टी नहीं है। भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला सूत्र है।भारत के सांस्कृतिक मूल्य, हमारी निष्ठाएं और भारत के परम वैभव को प्राप्त करने का संकल्प और साथ ही यह आत्मविश्वास कि अपने पुरुषार्थ से हम इन्हें प्राप्त करेंगे।
भाजपा की विचारधारा को एक पंक्ति में कहना हो तो वह है ‘भारत माता की जय’।

जिला अध्यक्ष श्री श्रवण राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हम सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं तथा प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित हो। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन संगठन के कार्य में लगे रहते हैं। अभी चलने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान ,शक्ति वंदन कार्यक्रम, ग्राम परिक्रमा योजना की सफलता के लिए आप सभी पूरे मनोयोग से लगे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री नितिन भट्ट तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सुमन अग्रवाल ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय झा, धनेश्वर महतो, उमेश यादव ,मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा ,महेंद्र शर्मा ,जिला मंत्री महेश पासवान,कंचन चौरसिया,सुरेश महतो,पूनम महतो,रवि सिंहा,जिला मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थ सारथी,युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह,गौचंद बावरी,सोशल मीडिया प्रभारी सुशील सिंह,चंद्रशेखर मुन्ना,ललन मिश्रा,राजकुमार जेना,बंटी सोरेन,परेश मुर्मू,शिवांश श्रीवास्तव, जितेंद्र मालाकार सहित अन्य उपस्थित थे।







