Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सिंदरी हर्ल’ का किया उद्घाटन, बोले- जो गारंटी दिया था, वो आज पूरी हुई

khabar24 by khabar24
March 1, 2024
in Uncategorized, धनबाद
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘सिंदरी हर्ल’ का किया उद्घाटन, बोले- जो गारंटी दिया था, वो आज पूरी हुई
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Dhanbad: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में प्रधानमंत्री ने 9 हजार करोड़ की लागत से निर्मित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित, साथ ही इस अवसर पर लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित कई विकास योजनाओं का भी उद्घाटन-शिलान्यास किया।

सिंदरी हर्ल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा- ‘ मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खाद कारखाने को जरूर शुरू कराएंगे, ये मोदी की गारंटी थी, आज ये गारंटी पूरी हुई है।’ उन्होंने यह भी कहा कि वो वर्ष 2018 में शिलान्यास करने आये थे। आज सिंदरी कारखाने का उद्घाटन ही नहीं, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की शुरुआत हुई है। इस खाद कारखाने के लोकार्पण के साथ ही भारत ने यूरिया के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर से बढ़ा कदम उठाया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में 360 लाख एमटी यूरिया की जरूरत होती है, जब 2014 में केंद्र में एनडीए की सरकार बनी तो उस वक्त देश में 225 एमटी ही यूरिया का उत्पादन होता था, जिसके कारण यूरिया का आयात करना पड़ता था। इसलिए सिंदरी के बंद खाद कारखने को फिर से शुरू कराने और देश को यूरिया के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया था। सरकार के प्रयासों से अब 310 एमटी यूरिया का उत्पादन हो गया है। इससे न सिर्फ पैसे की बचत होगी, बल्कि किसानों की जरूरतें भी पूरी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला देश बन गया है। अर्थव्यवस्था के जो आंकड़े हैं, वो काफी उत्साहवर्द्धक है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच 8.4 प्रतिशत की विकास दर हासिल होना यह दिखाता है कि भारत का सामर्थ्य किस गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए झारखंड को भी विकसित बनाना उतना ही जरूरी है। केंद्र सरकार झारखंड को सहयोग कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज झारखंड रेल क्रांति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन के शिलान्यास हुआ। इस रेल लाइन के शिलान्यास से चंद्रपुरा-धनबाद को नया रूट उपलब्ध होगा, जिससे भूमिगत आग की समस्या का समाधान हो सकेगा। इसके अलावा देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन की शुरुआत से बाबा बैद्यनाधाम और कामख्या मंदिर एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। इसके अलावा वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे से झारखंड के स्पीड में कई गुणा की बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस से किसानों को अपने उपज को देश के कोने-कोने भेजने में सुविधा मिलेगी।

वही मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और अमर वीर शहीद सिदो कान्हू की पावन भूमि और कोयला नगरी धनबाद में प्रधानमंत्री  का अभिनंदन और जोहार किया। उन्होंने कहा की झारखंड को आगे बढ़ाना है। इस राज्य को हमें संवारना है।  बदलते समय के अनुरूप  इस राज्य का नवनिर्माण करना है। मुझे प्रधानमंत्री से पूरी उम्मीद है कि वे झारखंड को आगे बढ़ाने में इस राज्य को पूरा सहयोग करेंगे।

Previous Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद में जनसभा को किया संबोधित, कहा झारखंड में लूट, भ्रष्टाचार की सरकार

Next Post

ब्रेकिंग…..झरिया के भालगढ़ा में युवक की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

khabar24

khabar24

Next Post
ब्रेकिंग…..झरिया के भालगढ़ा में युवक की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

ब्रेकिंग…..झरिया के भालगढ़ा में युवक की गला रेत कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English