Dhanbad : सिंदरी में हर्ल खाद कारखाना के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री धनबाद के बरवाअड्डा स्थित सभा स्थल पंहुचे जहां करीब 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण का जोहर से सुरुवत किया कहा आज सिंदरी खाद कारखाना का लोकार्पण हुआ जो मोदी की गारेंटी की गारेंटी का सबूत है जिसका शिलान्यास भी किया और आज उद्घाटन भी किए। हर्ल के चालू होने से रोजगार भी मिलेगा और किसानों को भी खाद की कमी नही होगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा झारखंड में आदिवासियों के हक अधिकार के लिए भाजपा की सरकार ने अलग राज्य बनाया, भगवान बिरसा के जन्म दिवस को गौरव दिवस घोषित किया। वही जेएमएम और INDIA गठबंधन पर जमकर हमला किया कहा जेएमएम एक परिवार की पार्टी है जो जनता की भला नही सिर्फ अपना भला करने में लगी हुई है।

साथ ही झारखंड सरकार और हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए कहा की झारखंड में कानून का भ्रष्टाचार, परिवारवाद का सरकार है, जेएमएम, कांग्रेस सिर्फ अपनी तिजोरी भरने में लगी है, ये लोग जनता के पैसे को लूट कर नोटो का पहाड़ खड़ा कर रहे है। गरीब आदिवासियों के बच्चो के भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन लूटेगा उसपर कार्रवाई होनी चाहिए उसे जेल जाना चाहिए लूटा हुआ संपति जनता को लौटाना पड़ेगा। ये लोग जीतना मोदी को पानी पी पीकर गाली देते है जितना कीचड़ उछालने है उतना ही कमल खिल रहा है 2024 में हम 400 पर सीट लाकर सरकार बनाएंगे।








