Dhanbad : बलियापुर थाना क्षेत्र के आमटाल मोड के समीप एक कर में भीषण आग लग गई जिससे कार धू – धू कर जल गया। बताया जा रहा की कार बलियापुर से धनबाद की ओर जा रही थी जो आमटाल मोड़ के समीप 11 हजार वोल्ट तार के पोल टक्कर मारी जिसके बाद कार में आग लग गई वही कार में एक व्यक्ति सवार था जो की मौके से फरार हो गया। कार जलता देख बस्ती के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दिया जिसके बाद दमकल की मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। वही बलियापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पता लगा रही है की कार किसकी थी कार में कितने लोग सवार थे







