Dhanbad :अपराधियो का मनोबल बढ़ा हुआ है। पुटकी थाना क्षेत्र के करकेन्द स्थित जनता पेट्रोल पंप में बाइक सवार तीन युवक हथियार के साथ पँहुच गया।एक युवक पिस्टल लेकर पम्प कार्यालय पँहुच कर्मियों को हथियार चमकाते हुए 50 हजार रंगदारी की माँग किया है।रंगदारी नही देने पर जान से मार देने की चेतावनी देकर तीनो पिस्टल चमकाते हुए भाग निकला।घटना से पम्प कर्मियों में डर का माहौल है।सभी इससे डरे सहमे हुए है।कर्मियों ने इसकी जानकारी पेट्रोल पंप मालिक अशोक शर्मा को दिया।पूरी वारदात बताया। घटना की सूचना पुलिस को पेट्रोल पम्प मालिक ने दिया।संचालक ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की माँग किया है।पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है।

बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप पहुंचते ही पंप में कार्य कर रहे कर्मियों के साथ उलझ रहे थे तभी पेट्रोल पंप के संचालक के भतीजे ने अपराधियों का विरोध किया इसके बाद अपराधियों ने उस पर भी हमला कर दिया । जिससे उनका दो दांत टूट गई।भीड़ जुटता देख अपराधी वहां से भाग गए।फिर से शाम को वापस आए और संचालक पर पिस्टल तान कहा की नीतीश यादव को प्रतिमाह 50 हजार रंगदारी देना होगा।अन्यथा बुरे परिणाम के लिए तैयार रहो
वही पेट्रोल पम्प संचालक ने कहा कि पिस्टल के बल पर युवक पम्प कार्यालय में घुस धमकी दिया 50 हजार नीतीश यादव बोस को देने के लिये बोला।नही देने पर जान मारने का धमकी दिया है।ऐसे माहौल में काम करना बहुत मुश्किल हो गया है।ऐसी स्थिति कभी धनबाद में नही था। इससे पहले भी 20 दिन पूर्व दर्जनों युवक आकर मारपीट किया था।दुबारा पिस्टल चमकाया है।घटना की जानकारी पुटकी पुलिस को देकर सुरक्षा देने और कार्रवाई की माँग किये है।







