Dhanbad :जोगता थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल एरिया 5 के सिजुआ मोदीडीह कोलयरी में संचालीत तेतुलमुड़ी कोलडम्प में वर्चस्व को लेकर दो गुट में हिंसक झड़प हुई। झड़प में एक दर्जन लोगो के घायल कोने की खबर है। झड़प में 20 से 25 राउंड फायरिंग और आधा दर्जन बमबाजी हुआ जिसमे 6 जिंदा बम और कई कई खोखा बरामद किया गया।

दोनो ओर से जमकर तोड़फोड़ भी किया गया जिसमे मजिस्ट्रेट और मीडिया के वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना के बाद कई थानों की पुलिस और सीआईएसएफ बड़ी संख्या में पँहुची है घटना स्थल को पुलिस छावनी में तब्दील किया गया। बताया जा रहा है की एटक के विधायक ढुलू महतो और संयुक्त मोर्चा के समर्थको में भिडंत हुआ है। कई दिनों दे कोल्डम्प में टकराव की स्थिति बनी हुई थी जिसे रोकने में बीसीसीएल और पुलिस असफल रही है।







