Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुलू महतो सोमवार को दो मामले में धनबाद MPMLA कोर्ट में हाजिर हुए, एक मामला वर्ष 2020 का है जिसमे विधायक और इनके लोगो पर हाइवा वाहन और रूफॉर मशीन की लूट करने का आरोप था। दूसरा मामला वर्ष 2022 का है जिसमे बाघमारा के किरण महतो के द्वारा मारपीट का आरोप लगाया गया था। दोनो मामलो में सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोप गठित किया है। जिसमे अब आगे की सुनवाई के बाद आरोप पर फैसला सुनाया जाएगा। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद विधायक ढुलू महतो ने कहा की धनबाद के पुर्व एसएसपी के द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज कर फंसाया गया था सभी मामले लागत है सभी मामले में हमारी जीत होगी। वही ढुलू महतो के वकील राधे श्याम गोशवामी ने कहा की राज्य में सरकार बदलने के बाद विधायक पर कई झूठा मामला दर्ज कराया था।कई मामले में सुनवाई चल रही है। आज मामले में आरोप गठित किया गया जिसपर अब आगे सुनवाई होगी।







