Dhanbad : 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर धनबाद जिला एथलेटिक्स संघ एवं धनबाद जिला तीरंदाजी संघ के द्वारा धनबाद की अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स एवं जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष और झारखंड राज्य एथलेटिक्स संघ के वरीय उपाध्यक्ष और बीसीसीएल के स्पोटेस् ऑफिसर को सम्मानित किया गया एवं उन्हें बधाई दी गई। इस दौरान धनबाद जिला आर्चरी के महासचिव जुबेर आलम ने कहा की आज महिला काफी आगे बढ़ रही है हर क्षेत्र में महिला का विकास हो रहा है। वही किरण रानी नायक ने कहा की राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स में हिस्सा लिया कई मेडल मिला अभी बीसीसीएल में अधिकारी हैं कहा की महिला को आगे बढ़ कर सभी क्षेत्रों में काम करना चाहिए, महिला भी सारे काम को कर सकती है।







