Dhanbad : बाघमारा विधायक ढुलू महतो के खिलाफ 12 दिन से 8 परिवार धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठा है। इनका आरोप है की विधायक हमारी जमीन को हड़पना चाहते है। सबसे खास बात हैं की इनको न्याय दिलाने के नाम पर धरना स्थल लोकसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक मंच बन गया है। कांग्रेस, जेएमएम सहित कई पार्टी के नेता धरना स्थल पंहुचकार न्याय दिलवाने का आश्वासन देते है फिर चले जाते है।

शनिवार को जेएमएम के जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन, महासचिव मन्नू आलम सहित जेएमएम के कई नेता उनके समर्थन में धरना स्थल पंहुचे इस दौरान जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन ने कहा की मामले को लेकर मुख्यमंत्री, जिले के डीसी, एसएसपी से मिलेंगे और इन्हे न्याय दिलाएंगे, कहा की ढुलू महतो पर मंदिर के नाम पर जमीन रहे है गरीबों के साथ अत्याचार कर रहे है उनके दुकान और घर का बिजली भी कटवा दिया। प्रशासन से मामले की जांच कर उन्हे न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। लेकिन सवाल है की सत्ता पक्ष भी इनको न्याय क्यों नहीं दिला पा रहे है। दरसल चिटाही स्थित रामराज मंदिर के समीप की।जमीन पर ये 8 परिवार अपनी दावा कर रहे है जबकि विधायक ढुलू महतो मंदिर की जमीन की बात करते है।








