DELHI: भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी लिस्ट में पार्टी में 72 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, अनुराग ठाकुर समेत कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है. भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 11 राज्यों से 72 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. पार्टी ने दिल्ली में पुराने सांसदों में से सिर्फ मनोज तिवारी पर भरोसा जताया है. तिवारी के अलावा दिल्ली में सारे नए उम्मीदवारों को मौका दिया गया है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि पार्टी की दूसरी लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं है. इससे पहले पार्टी ने 2 मार्च को 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी.
दिल्ली
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- पूर्वी दिल्ली श्री हर्ष मल्होत्रा
2, उत्तर पश्चिनम दिल्ली श्री योगेन्द्र चंदोलिया
गुजरात
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- साबरकांठा श्री भीखाजी दुधाजी ठाकोर
- अहमदाबाद पूर्व श्री हरमुखभाई सोमभाई पटेल
- भावनगर श्रीमती निमुबेन बम्भानिया
- वड़ोदरा श्रीमती रंजनबेन धनंजय भट्ट
- छोटा उदयपुर श्री जशुभाई भीलुभाई राठवा
- सूरत श्री मुकेशभाई चंद्रकांत दलाल
- वलसाड श्री धवल पटेल
हरियाणा
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- अम्बाला श्रीमती बंतो कटारिया
- सिरसा श्री अशोक तंवर
- करनाल श्री मनोहर लाल खट्टर
- भिवानी-महेंद्रगढ़ चौधरी धर्मबीर सिंह
- गुड़गांव श्री राव इंद्रजीत सिंह यादव
- फरीदाबाद श्री कृष्ण पाल गुर्जर
हिमाचल प्रदेश
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- हमीरपुर श्री अनुराग सिंह ठाकुर
- शिमला श्री सुरेश कुमार कश्यप
उत्तराखंड
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- गढ़वाल श्री अनिल बलूनी
- हरिद्वार श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
मध्य प्रदेश
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- बालाघाट श्रीमती (डॉ) भारती पारधी
- छिंदवाड़ा श्री विवेक ‘बंटी’ साहू
- उज्जैन श्री अनिल फिरोजिया
- धार श्रीमती सावित्री ठाकुर
- इंदौर श्री शंकर लालवानी
महाराष्ट्र
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- नंदुरबार डॉ हिना विजयकुमार गावित
- धुले डॉ सुभाष रामराव भामरे
- जलगांव श्रीमती स्मिता वाघ
- रावेर श्रीमती रक्षा निखिल खडसे
- अकोला श्री अनूप धोत्रे
- वर्धा श्री रामदास चंद्रभानजी तडस
- नागपुर श्री नितिन जयराम गड़करी
- चंद्रपुर श्री सुधीर मुंगंटीवार
- नांदेड श्री प्रतापराव पाटिल चिखलिकर
- जालना श्री रावसाहेब दादाराव दानवे
- डिंडोरी डॉ भारती प्रवीण पवार
- भिवंडी श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल
- मुंबई उत्तर श्री पियूष गोयल
- मुंबई उत्तर पूर्व श्री मिहिर कोटेचा
- पुणे – श्री मुरलीधर किशन मोहोल
- अहमदनगर – डॉ सुजय राधाकृष्ण विखे पाटिल
- बीड – श्रीमती पंकजा मंडे
- लातूर – श्री सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे
- माढा – श्री रणजीतसिन्हा हिंदूराव नाइक निंबालकर
- सांगली – श्री संजयकाका पाटिल
तेलंगाना
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- आदिलाबाद श्री गोदाम नागेश
- पेद्दापल्ले श्री गोमासा श्रीनिवास
- मेडक श्री माधवनेनी रघुनंदन राव
- महबूबनगर श्रीमती डी के अरुणा
- नल्गोंडा श्री सईदा रेड्डी
- महबुबाबाद प्रोफेसर अजमीरा सीताराम नाइक
त्रिपुरा
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- त्रिपुरा पूर्व महारानी कृति सिंह देबबर्मा
दादर एंव नगर हवेली और दमन एवं दीव
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- दादर एंव नगर हवेली श्रीमती कलाबेन देलकर
कर्नाटक
सीटें उम्मीदवारों के नाम
- चिक्कोडी श्री अन्नासाहेब शंकर जोल्ले
- बागलकोट श्री पी. सी. गद्दीगौडर
- बीजापुर श्री रमेश जिगजिणगी
- गुलबर्गा डॉ उमेश जी माधव
- बीदर श्री भगवंत खूबा
- कोप्पल डॉ बसवाराज क्यावातूर
- बेल्लारी श्री बी. श्रीरामुलू
- हावेरी श्री बसवराज बोम्मायी
- धारवाड़ श्री प्रल्हाद जोशी
- दावणगेरे श्रीमती गायत्री सिद्देशवर
- शिमोगा श्री बी वाई राघवेंद्र
- उडुपी चिकमंगलूर श्री कोटा श्रीनिवास पूजारी
- दक्षिण कन्नण कैप्टन ब्रिजेश चौटा
- तुमकुर श्री वी सोमन्णा
- मैसूर यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार
- चामराजनगर श्री एस बालराज
- बेंगलुरू ग्रामीण डॉ सी. एन. मंजूनाथ
- बेंगलुरू उत्तर कुमारी शोभा करदलाजे
- बेंगलुरू सेंट्रल श्री पी. सी. मोहन
- बेंगलुरू साउथ श्री तेजस्वी सूर्या
तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम
भाजपा की दूसरी लिस्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगे. इस लिस्ट में भाजपा के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के भी नाम शामिल हैं. हरियाणा से मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड से त्रिवेंद्र सिंह रावत और कर्नाटक से बसव राव बोम्मई का नाम शामिल है.
महाराष्ट्र से 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान
भाजपा की दूसरी लिस्ट में गौर करने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र के 48 सीटों में से भाजपा ने सिर्फ 20 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है. मुम्बई उत्तर से 2 बार के सांसद गोपाल शेट्टी का टिकट कटा गया है. गोपाल शेट्टी की जगह पीयूष गोयल को मैदान में उतारा गया है. मुंबई उत्तर पूर्व से सांसद मनोज कोटक का टिकट काटकर विधायक मिहिर कोटेचा को मौका दिया गया है. बीड से पंकजा मुंडे को टिकट दिया गया है. इसके पहले बीड से प्रीतम मुंडे सांसद थीं. मौजूदा कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को चंद्रपुर से लोकसभा का टिकट दिया गया है.







