Dhanbad: तोपचांची में बुधवार को गिरिडीह लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो उपस्थित हुए। कार्यक्रम में 6 विधानसभा से ग्राम प्रभारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे। गिरिडीह विधानसभा, डुमरी विधानसभा, गोमिया विधानसभा, टुंडी विधानसभा, बेरमो विधानसभा और बाघमारा विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने बताया कि कांग्रेस पार्टी और झारखंड सरकार सिर्फ कोयला चोरी और गरीबों को लूटने की काम किया है। लेकिन केंद्र सरकार और आजसू पार्टी ने आम जनता को हक और अधिकार के लिए हमेशा लड़ने की काम किया है। और गिरिडीह लोकसभा के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के 5 साल के कार्यकाल का जो काम हुआ है। उसको एक पुस्तक में सभी के सामने प्रदर्शित किए हैं और केंद्र सरकार और चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा बनाए गए सड़क, बंद पड़े रेल को सुचारू रूप से चलाया गया, महिलाओं को गैस कनेक्शन,शौचालय तथा युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा गया है इस पर भी सभी को जानकारी दिए और महिलाओं को हक और अधिकार दिलाने का कार्य सिर्फ और सिर्फ आजसू पार्टी ने किया है।कार्यक्रम में गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, देव शरण भगत, उमाकांत रजक, यशोदा देवी, काशीनाथ सिंह, सांसद प्रतिनिधि गिरधारी महतो, संतोष महतो, मंटू महतो, सदानंद महतो, प्रदीप चौरसिया, नजरुल हसन, सुभाष रवानी, रतीलाल महतो, वीरेंद्र महतो, प्रमोद महतो, गुड्डू यादव तथा अन्य आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे।







