Dhanbad : सोसाइटी ऑफ ऑब्स्ट्रेटिस एंड गायनीकीलोंजी के द्वारा 16-17 को दो दिवसीय AOGSBJ बिहार झारखंड का दसवां वार्षिक अधिवेशन एवं (DSOG) का पांचवा वार्षिका अधिवेशन धनबाद के गोविंदपुर में होना है। संगठन की ओर धनबाद क्लब में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए डॉ. शिवानी झा ने बताया की कॉन्फ्रेंस की शुरुआत 16 मार्च को होगी जिसमें बिहार की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ रंगीला सिन्हा एवं जे. पी. सिंह सहित 300 डॉक्टर सामिल होंगे। जिसमे विभिन्न तरह के विषय पर सेमिनार एवं नए अनुसंधान से सम्बंधित रिसर्च पर पेपर प्रस्तुत किये जायेंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य जज होंगे डॉ रंगीला सिन्हा, डॉ प्रदीप मित्रा, डॉ प्रतिभा राय, डॉ पल्ल्वी राय, डॉ आभा रानी सिन्हा। साथ ही “डॉ विकास हाजरा एवं डॉ प्रेमा हाजरा फ्री पेपर एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन” का आयोजन किया जाएगा है जिसके जज होंगे डॉ रेखा रानी सिन्हा, डॉ आशा राय एवं डॉ उर्मिला सिंह।

वही 17 मार्च सुबह उद्घाटन समारोह होगा जिसके मुख्य अतिथि – डॉ. जयदीप टैंक, राष्ट्रीय अध्यक्ष एफओजीएसआई, डॉ चन्द्रभानु प्रतापन, सिविल सर्जन धनबाद, डॉ ए के सिंह आईएमए प्रदेश अध्यक्ष झारखंड, विशिष्ट अतिथि डॉ. माधुरी पटेल, महासचिव एफओजीएसआई होंगे। इस सम्मलेन में प्रसूति एवं स्त्री रोग के क्षेत्र में धनबाद के दो प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सबिता घोष (राय चौधरी) और डॉ. एसके दास को लाइफ टाइम अचीवमेंट एवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। सेमिनार में प्रसिद्ध चिकित्सकों के द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में विभिन्न पहलुओं पर नए अनुसंधान से सम्बंधित रिसर्च पर पेपर प्रस्तुत किये जायेंगे साथ ही चिकित्सा की नई नई पद्धति पर भी प्रकाश डाला जायेगा।







