Dhanbad : यातायात पुलिस को नगर निगम से एक टोचन मशीन मिला है जिससे शहर में जाम की स्थिति से कुछ हद तक निजात मिलेगी, शहर में वाहनों का जहां – तहां ठहराव होने से सड़क जाम की स्थिति बनी रहती हैं जिससे लोगो को काफी परेशानी होती है। जाम से कई बार इमरजेंसी वाहन एम्बुलेंश, स्कूल वैन भी फंस जाती है। इसे लेकर यातयात डीएसपी अरबिंद कुमार सिंह ने बताया की नगर निगम के द्वारा टोचन मशीन मिला है इसकी मांग निगम से की गई थी अब शहर में सड़क पर वाहन पार्क करने पर वाहन का टोचन किया जाएगा साथ ही वाहन पार्क करने वालो पार कार्रवाई भी होगी। जिससे सड़क जाम से निजात मिलेगी। कहा की अभी इसी से धनबाद शहर के अलावे झरिया और कतरास भी जाएगी जिससे वहां भी जाम से निजात मिलेगा।








