Dhanbad : नगर निगम के द्वारा तीन स्थानों पर पार्किंग की बंदोबस्ती की गई है। ऐसे टेंडर में धांधली का भी आरोप लगा है। फिर भी धनबाद बैंक मोड़ टेक्सटाइल मार्केट, झरिया रोड और कतरास रोड के दोनो किनारे बंदबस्ती की गई है । इसे लेकर नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को ओपन डाक से तीन अलग – अलग क्षेत्र के लिए सैरात की बंदोबस्ती की गई, उच्चतम बोली लगाने वाले को पार्किंग की बंदोबस्ती दी गई। इस बाबत अपर नगर आयुक्त महेश्वर महतो ने बताया कि झरिया रोड टेकस्टाइल मार्केट के सामने पार्किंग स्थल की बंदोबस्ती अमित कुमार को,सिटी सेंटर के सामने की पार्किंग स्थल की बंदोबस्ती दीपक कुमार शर्मा और बैंक मोड़ के लिए बमबम पाठक को दिया गया है। वही इस ओपन डाक में शामिल हुए विपुल कुमार सिंह ने नियमानुसार डिमांड ड्राफ्ट की जगह चेक लिए जाने का विरोध करते हुए टेंडर परिक्रिया रद्द करने की मांग की है।







