Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

कपड़ा सुखाने को लेकर भिड़े दो पड़ोसी, खूब चले लाठी व डंडे, महिला समेत आधा दर्जन घायल

khabar24 by khabar24
March 15, 2024
in धनबाद
0
कपड़ा सुखाने को लेकर भिड़े दो पड़ोसी, खूब चले लाठी व डंडे, महिला समेत आधा दर्जन घायल
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Dhanbad : झरिया में गुरुवार को कपड़ा सुखाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले घटना में महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। घटना झरिया थाना क्षेत्र के नीचे कुल्ही की है। हालांकि झरिया पुलिस की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए झरिया प्रसाद नर्सिंग होम लाया गया। जहां सभी का इलाज किया गया। दोनो पक्षों की ओर से झरिया थाना में लिखित शिकायत की गई है।

बताया जाता हैं की झरिया नीचे कुल्ही निवासी कमला देवी अपने घर की छत पर गीले कपड़े को पसार रही थी। कपड़े का पानी रास्ते पर टपक रहा था।  इस दौरान गली से गुजर रहे मोहम्मद रियान उर्फ छोटू पर पानी टपक गया। छोटू ने मकान पर कपड़ा सूखा रही महिला कमला देवी को छत से कपड़ा हटाने की बात कही जिसपर कमला देवी के पुत्र विक्की और छोटू के बीच तीखी बहस हुई हालांकि यह देख स्थानीय लोगों ने मामला किसी तरह शांत करा दिया। लेकिन शाम को एक बार फिर छोटू और विक्की आपस मे भीड़ गए। मारपीट के दौरान जमकर लाठी डंडे व लात घुसे चले जिसमे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पड़ोसियों में हुई मारपीट को कुछ स्थानीय लोगों ने सांप्रदायिक माहौल भी देने की कोशिस की गई लेकिन झरिया थाना प्रभारी के तत्परता से मामला शांत हुआ। घटना की सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। दोनो  पक्षों को शांत कराया। वही स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया। इधर  झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी

Previous Post

ऑटो और टोटो में जोरदार टक्कर, चालक गंभीर रूप से हुआ घायल 

Next Post

धनबाद नगर निगम ने सड़क किनारे पार्किंग का किया बंदोबस्ती, धांधली का भी लगा आरोप

khabar24

khabar24

Next Post
धनबाद नगर निगम ने सड़क किनारे पार्किंग का किया बंदोबस्ती, धांधली का भी लगा आरोप

धनबाद नगर निगम ने सड़क किनारे पार्किंग का किया बंदोबस्ती, धांधली का भी लगा आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English