सरायढेला डीपीएस में कुछ छात्र को देर तक केंद में बैठाने, तो पुटकी उच्च विद्यालय में पेपर लीक का आरोप,
Dhanbad :झारखंड में हो रही JPSC की परीक्षा में एक बार फिर कई अनियमितता सामने आई है। जिससे JPSC परीक्षा पर एक बार फिर ग्रहण लग सकता है। धनबाद के कई केंद्रो पर परीक्षा दे रहे छात्र पेपर लीक होने और भारी अनियमितता का आरोप लगा रहे है। सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्मिक नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में रविवार की दोपहर JPSC के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद छात्रों ने दूसरी पाली के परीक्षा का बहिष्कार कर दिया है। बाहर निकले परीक्षार्थीयो का आरोप था की कुछ परीक्षार्थी स्कूल के अंदर ही जो बाहर नही निकले इसे लेकर परीक्षार्थियों में भारी आक्रोश था जिससे जमकर हंगामा हुआ जिसके बाद पुलिस ने 4 युवकों को हिरासत में लिया।

जबकि धनबाद के पुटकी के राजकीय उच्च विद्यालय में अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र लिक़ होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। यहां छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोगो का बुकलेट नंबर और OMR शिट अलग था प्रश्न पत्र का जो बंडल आया हुआ था वे पहले से ही खुला हुआ था अभ्यर्थियों को बेंच पर अलग अलग तरह से बैठाया गया था जिससे साफ होता है कि प्रश्न पत्र लिखा हुआ है और स्कूल प्रबंधन के द्वारा भी अनियमितता बढ़ती गई है। इधर हंगामा की सूचना पर शिक्षा पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारी और जिला प्रशासन के पदाधिकारी केंद्र पर पहुंचे और छात्रों को समझाया।









