Dhanbad : झारखंड प्रदेश सुंडी समाज का धनबाद के उत्सव भवन में 10 वां परिचय एवं होली मिलन समारोह और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाज के अध्यक्ष रघुनंदन मंडल की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुशांत कुमार थे। कार्यक्रम की शुरुवात गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, सामूहिक राष्ट्रीय गान गाकर किया गया। कार्यक्रम में आए सदस्यों ने खूब अबीर-गुलाल उड़ाकर वसंतोत्सव पर मौज-मस्ती किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने कह की होली मिलन तो बहाना है मुख्य उद्देश्य है समाज को जोड़ना, शिक्षा को बढ़ावा देना, गरीब परिवारों की मदद करना और दहेज प्रथा की कुरीति को खत्म करना। मुख्य रूप से नीति प्रसाद, अमर कुमार, धीरज गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रभात कुमार, आए के प्रसाद, संजू प्रसाद, बिनोद साव, मंजू साव, ओम प्रकाश साव उपस्थित थे।








