Dhanbad :जिला पुलिस की मंगलवार को समाहरणालय सभागार में क्राइम मीटिंग हुई। जिसमें एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी डीएसपी, इंस्पेक्टर थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में एसएसपी एचपी जनार्दन के द्वारा थानों में दर्ज कांड का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया साथ ही वर्तमान की स्थिति को लेकर जानकारी ली गई। खास कर महिला और बच्चे के केश में तत्काल कार्यवई का निर्देश दिया गया। साथ ही होली को लेकर भी थाने में शांति समिति की बैठक करने और असमाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया।
वही आगामी लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर भी कई दिशा निर्देश दिए गए। जिसमे एसएसपी ने कहा की जिले में 12 चेक पोस्ट बनाए गए है इंटर स्टेट और इंटर डिस्टिक पोस्ट बनया गया है जांच में मैथन और गोबिंदपुर में पैसे भी पकड़ाए है जिसकी जांच की जा रही है साथ ही अपराधिक छवि वाले लोगो पर नजर रखने, पेट्रोलिंग और फलाइंग फेट्रोलिंग बढ़ने सहित कई दिशा निर्देश दिए गए।








