Dhanbad : धनसार थाना क्षेत्र के जोड़ाफाटक स्थित चांदमारी के समीप से मनोज साहू के आवास में उत्पाद विभाग की।टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब जब्त किया गया। अरुणाचल प्रदेश का 96 पेटी शराब को जप्त किया गया। जप्त किया गया शराब झारखंड में प्रतिबंधित है। जप्त किए गए शराब की कीमत 4 लाख से अधिक बताई जा रही है। जब्त किए गए शराब को उत्पाद कार्यालय लाया गया इस दौरान मीडिया को जानकारी देते हुए उत्पादन आयुक्त संजय मेहता ने बताया कि जप्त किए गए शराब की बिक्री और संचालन अप्पू सिंह नामक व्यक्ति करता है जो की मौके से फरार हो गया उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है वही आगे भी इस तरह की कार्रवाई होली को ध्यान में रखते हुए लगातार की जाएगी







