Dhanbad: सिंदरी डीएसपी के नेतृत्व में जोरापोखर पुलिस के द्वारा बुधवार की देर शाम बड़ी कार्रवाई की गई जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा, बड़कीटांड़ स्थित अवैध लॉटरी कारोबारी तनवीर अहमद के गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में, 11 बोरे भरा हुआ प्रतिबंधित लॉटरी टिकट को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है छापेमारी में पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य सरगना तनवीर को छापेमारी की भनक लग गई और वह फरार हो गाया।
पुलिस को सूचना मिली थी की तनवीर अवैध लॉटरी के कारोबार में समाराज्य स्थापित किया हुआ है जोरापोखर के कई क्षेत्र में अवैध लॉटरी सफाई करता है। बता दे की इसी तरह झरिया थाना क्षेत्र में निक्की और अजय बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी का धंधा चला रहा है और गरीब मजदूर को ढग कर खुद मालामाल हो रहा है। जिसपर देखना है पुलिस कब तक कार्रवाई करती है।







