Dhanbad: अवैध शराब के खिलाफ लगातार उत्पाद विभाग अभियान चला रही हैं इसी क्रम में गुरुवार को तोपचाची के रंगाडीह में मंटू गोस्वामी के आवास से 15 पेटी अवैध शराब उत्पाद विभाग की टीम ने ज़ब्त किया है जिसमें कई ब्रांड शामिल है। ज़ब्त की गई शराब की कीमत 62 हज़ार के आसपास है हालांकि अभियुक्त भागने में सफल रहा
अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग लगातार कर रही है कार्रवाई

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सहायक उत्पाद आयुक्त संजय कुमार मेहता ने बताया कि लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं इसी क्रम में अभियान चलाया गया है। गुप्त सूचना पर तोपचाची थाना क्षेत्र के रंगाडीह में मंटू गोस्वामी उर्फ मोहित गोस्वामी के आवास से विभिन्न ब्रांड के 15 पेटी नकली विदेशी शराब जब्त किया गया, जो अपने घर में तहखाना बना कर रखा था । वही आरोपी मंटू गोस्वामी भागने में सफल रहा उसके खिलाफ अब न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किए जाएंगे।







