करीब 50 लाख रुपए का लॉटरी टिकट जब्त, 4 पर FIR
Dhanbad: जोरापोखर पुलिस अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, बुधवार की देर शाम जामाडोबा, बड़कीटांड़ में छापेमारी कर भारी मात्रा में लॉटरी टिकट बरामद किया है। लॉटरी टिकट का बंडल बनाया हुआ 50 लाख रुपए का लॉटरी टिकट को जब्त किया गया जिसका वजन 336 किलो है, इसका बाजार मूल्य 10 करोड़ होने का अनुमान लगाया जा रहा है, इसे अवैध लॉटरी कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

इसे लेकर डीएसपी सिंदरी भूपेन्द्र प्रसाद राउत और जोरापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रसाद सिन्हा के द्वारा जोरापोखर थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया गया की एसएसपी धनबाद के निर्देश पर बुधवार की देर शाम छापेमारी की गई जामाडोबा बड़कीटांड़ स्थित जहांगीर के घर से भरी मात्रा में लॉटरी टिकट बरामद किया गया छापेमारी के दौरान मुख्य धंधेबाज तनवीर और उसके सहयोगी फरार गया, जांच के बात अवैध लॉटरी कारोबार तनवीर आलम, जहांगीर, झरिया समीर और सबीर पर मामला दर्ज किया गया है साथ ही अन्य लोगो के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।








