Dhanbad: पुटकी थाना क्षेत्र के चिरूडीह स्थित प्लास्टिक गोदाम में मंगलवार को होली के दिन भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी यह तो पता नही चला सका लेकिन आग की लपटे देख आस पास के लोग भयभीत हो गए वही होली की छुट्टी होने के कारण गोदाम में कम मजदूर आए थे नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर पहुंची पुटकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ीयो ने घंटो कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने बताया की अंदर में कई गोदाम और कारखाना चल रहा है। एक तो प्लास्टिक गोदाम है जिसमे कई जवलनशील पदार्थ रहता है, वही माचिस और बारूद का कारखाना भी है जिस कारण आग काफी भड़क गई। स्थानीय भानु प्रताप ने कहा की आबादी वाले क्षेत्र में इस तरह के गोदाम चलाने की अनुमति कहां से मिली क्या इनके पास लाइसेंस है, क्या आग बुझाने के लिए फायर यंत्र है इन कई विषयों पर जांच होनी चाहिए। बता दे की जिले में कई ऐसे गोदाम घनी आबादी में संचालित है, जिनके पास फायर यंत्र तक नही है, पहले भी पलास्टिक गोदाम में आग लगने की घटना घट चुकी है।







