Dhanbad : आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निर्वाचन आयोग के द्वारा कई जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे है इसी के तहत बुधवार को धनबाद नगर निगम के द्वारा शहर के बरटांड से जागरूकता रैली निकाली गई जो रणधीर वर्मा चौक होते हुए शहर का भ्रमण किया। इस जागरूकता रैली में मुख्य रूप से नगर आयुक्त रवि राज शर्मा सहायक नगर आयुक्त संतोषणी मुर्मू सहित कई कर्मी शामिल हुए। इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा की निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में लोग भाग ले अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाए।







