Dhanbad: जोड़ापोखर थाना अंतर्गत मंगलवार होली के दिन वाहन चेकिंग के दौरान जामाडोबा टीओपी के समीप जोड़ापोखर पुलिस ने पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार की है. इसकी जानकारी बुधवार को जोड़ापोखर थाना में सिंदरी एसडीपीओ भूपेन्द्र प्रसाद राउत ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि 26 मार्च को जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर जामाडोबा टीओपी के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान एक बाइक सवार तेज रफ्तार से आया और पुलिस को देखकर भागने लगा भागने के दौरान वह सड़क पर गिर पड़ा बाइक पर दो युवक सवार थे जिसमे एक पकड़ा गया और एक फरार हो गया पुलिस ने जब युवक की तलासी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई और जांच पड़ताल में जुट गई.जांच के क्रम में पता चला कि दोनो युवक जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा रेलवे स्टेशन कॉलोनी का रहने वाला है। पकड़े गए युवक का नाम अर्जुन कुमार है जिसकी उम्र 21 वर्ष है वहीं फरार युवक का नाम धीरज राम है। जिसके पास मैगजीन और गोली थी। पुलिस फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है वह जल्द पुलिस की गिरिफ्त में होगा। प्रेस वार्ता में जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा भी मौजूद थे।








