Khabar 24 Bharat
Advertisement
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login
No Result
View All Result
Khabar 24 Bharat
No Result
View All Result
Home धनबाद

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसपी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

khabar24 by khabar24
March 27, 2024
in धनबाद
0
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसपी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsApp

Dhanbad: आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने हेतु जिला पुलिस मुख्यालय धनबाद में वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे जिले के पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक के अलावे थाना व ओपी प्रभारी उपस्थित थें।समीक्षा बैठक के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को भयमुक्त, शांतिपूर्ण तथा सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने, विधि-व्यवस्था संधारण, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति व सुरक्षा बलों के आवासन को लेकर विस्तार पूर्वक रणनीति पर चर्चा की गई l

इस दौरान एसएसपी ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, चुनाव के दौरान अपराध घटना के रोकथाम, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावी अभियान, सभी मतदान केंद्रों का एरिया डोमिनेशन को लेकर सभी पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिले से सटे सभी सीमाओं पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश भी दिया गया l इसके अतिरिक्त जिले के सभी थाना एवं ओपी को सम्बंधित क्षेत्र में पेट्रोलिंग गश्त बढ़ाने को कहा गया l

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन ने कहा कि चुनाव में किसी तरह के बाहुबल व धन बल का उपयोग किसी कीमत पर नहीं करने दिया जाएगा l चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करना सबका दायित्व है। निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया में बाधा पहुँचाने वालों के खिलाफ सख़्ती से कार्रवाई की जाएगी l बैठक में एसएसपी ह्रदीप पी जनार्दनन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर ) अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) कपिल चौधरी के साथ जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक सभी थाना एवं ओपी प्रभारी मौजूद थे l

Previous Post

आईआईटी आईएसएम संकाय सदस्यों ने जामताड़ा के सुदूरवर्ती गांव में चलाया वैज्ञानिक जागरूकता अभियान

Next Post

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर धनबाद पुलिस सक्रिय

khabar24

khabar24

Next Post
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर धनबाद पुलिस सक्रिय

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर धनबाद पुलिस सक्रिय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

टुंडी पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, कहा झारखंड में खेल प्रतिभा, अभिभावक बच्चों को मोबाइल से रखें दूर

December 20, 2025
पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को लगी गोली, रेफर, पुलिस जांच में जुटी

December 18, 2025
कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

कोल इंडिया चेयरमैन का पहला धनबाद दौरा, केंदुआडीह गैस रिसाव क्षेत्र पहुंचे

December 18, 2025
केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

केंदुआडीह गैस रिसाव: दूसरे दिन भी हुआ बोरहोल, होगी नाइट्रोजन फॉलिंग

December 17, 2025
धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

धनबाद में आईजी बोकारो ने 7 जिले के एसपी के साथ की बैठक,अब अपराधी की संपति होगी जब्त

December 17, 2025
तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

तीन मंजिला मकान में भीषण आग, दो की मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी

December 16, 2025

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • झारखंड
  • धनबाद
  • जमशेदपुर
  • बोकारो
  • दुमका
  • राँची
  • रामगढ़
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • Login

© 2023 Khabar 24 Bharat - All Right Reserved.

  • English