सिटी एसपी ने बलियापुर में इंटर स्टेट पोस्ट का किया निरीक्षण
Dhanbad: आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व भयमुक्त संपन्न कराने को लेकर धनबाद पुलिस सक्रिय है। वरीय पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन के निर्देशानुसार बुधवार देर रात पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने बलियापुर थाना अंतर्गत कई इंटर स्टेट चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया lपुलिस अधीक्षक (नगर ) अजीत कुमार ने बलियापुर क्षेत्र के बड़गड़, कलियापुर एवं सरसा कुण्डी में अवस्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट का सुरक्षा जायजा लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए l

इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने वहां हो रही वाहनों की जांच का मुआयना करते हुए चेकपोस्ट में प्रतिनियुक्त पुलिस जवानों को सभी वाहनों की सघन जांच करने एवं वाहन जांच पंजी का सही से संधारण के निर्देश भी दिए l साथ ही सभी चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को लोकसभा चुनाव तक पूरी मुस्तैदी से आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिए l पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने कहा कि इंटर स्टेट सीमा होने के कारण इन सभी चेक पोस्ट पर अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, उन्होंने जवानों को पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए l







